बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
बालोद, । बालोद पुलिस ने डीजल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले इसी मामले में 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 6 वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश पासिंग की दो स्कॉर्पियो वाहन, एक टैंकर, तीन मोबाइल फोन, 37 प्लास्टिक गैलन तथा 40 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार, सुमो गोल्ड, स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन तथा करीब 490 लीटर चोरी का डीजल सहित कुल 5.51 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई थी।
इन आरोपियों से पूछताछ के बाद फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य रायपुर के उरला क्षेत्र में किराए के मकान में छिपे हुए हैं। पुलिस ने दबिश देकर सोनू वाल्मिकी, गणेश साव, अरुण फुलेरिया, तुषार माली, राहुल चंदेल, राकेश चंदेल, होकम सिंह मालवी, विरेन्द्र सिंह एवं धरमराज फुलेरिया को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 3 जून से 11 जून 2026 के बीच लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुंदा एवं कुम्हारी क्षेत्र में खड़े ट्रक एवं बसों के डीजल टैंकों के ताले तोड़कर गैलनों में डीजल भरकर चोरी करते थे। चोरी किए गए डीजल को भिलाई निवासी गणेश साव के माध्यम से बेचा जाता था।
आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो वाहनों का उपयोग किया जाता था। गणेश साव चोरी के लिए आवश्यक गैलन एवं पाइप उपलब्ध कराता था तथा चोरी का डीजल खरीदकर आगे बिक्री करता था।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन (एमपी 53 सीए 1629), एक अन्य वाहन (एमएच 04 डीवाई 0004), डीजल परिवहन में प्रयुक्त टैंकर (सीजी 19 एच 0321), तीन मोबाइल फोन, 37 प्लास्टिक गैलन एवं 40 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू वाल्मिकी, गणेश साव, अरुण फुलेरिया, तुषार माली, राहुल चंदेल, राकेश चंदेल, होकम सिंह मालवी, विरेन्द्र सिंह तथा धरमराज फुलेरिया शामिल हैं। जबकि पूर्व में शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, उपनिरीक्षक देवकुमार कोर्राम, प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित थाना बालोद एवं साइबर सेल के अनेक पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.