पुलगांव से खुर्सीपार तक 7 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 209 पौवा शराब, बिक्री रकम और दो वाहन जब्त
दुर्ग। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक साथ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 9 और 10 अगस्त 2026 को जिले के पुलगांव, नंदिनी नगर, पुरानी भिलाई, उतई, पाटन, कुम्हारी और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 209 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब, बिक्री की नगद रकम तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक सवारी ऑटो और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्रों की टीमों ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने कोलिहापुरी तालाब पार सब्जी मार्केट, पावर हाउस-अहिवारा रोड, सोमनी नाला रोड, उतई के बावापारा, पाटन के सिकोला रोड, ग्राम परसदा तथा खुर्सीपार के उडिया बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई की।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस कार्रवाई में सनत यादव (38), पंकज कुमार लहरी (39), उत्तम गायकवाड (35), मृणाल ठाकुर (29), राज पारधी (22), हुमेश साहू (29) और संत बहादुर (75) को गिरफ्तार किया गया।
209 पौवा शराब सहित वाहन जब्त
पुलगांव पुलिस ने 30 पौवा देशी शोले मसाला शराब, नंदिनी नगर पुलिस ने 31 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा सवारी ऑटो, पुरानी भिलाई पुलिस ने 30 पौवा देशी शराब, उतई पुलिस ने 41 पौवा देशी प्लेन शोले शराब और बिक्री रकम, पाटन पुलिस ने 30 पौवा देशी सुपर 36 मसाला शराब एवं टीवीएस एक्सएल वाहन, कुम्हारी पुलिस ने 30 पौवा देशी शराब तथा खुर्सीपार पुलिस ने 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब को निर्धारित मात्रा से अधिक संग्रहित कर अवैध रूप से बिक्री अथवा बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
सभी प्रकरणों में बरामद शराब एवं अन्य सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में संबंधित थाना प्रभारियों के निर्देशन में पुलगांव, नंदिनी नगर, पुरानी भिलाई, उतई, पाटन, कुम्हारी एवं खुर्सीपार पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना उतई की कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रउनि दीपक कुमार सहित पुलिस स्टाफ तथा खुर्सीपार की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या संग्रहण की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.