चाकू दिखाकर दो मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, Realme और iPhone 16 बरामद
दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-01 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थी अयान अली और उसकी महिला साथी से चाकू की नोक पर दो मोबाइल फोन लूटे थे। विरोध करने पर प्रार्थी की कमर और पीठ के पास नुकीली वस्तु से चोट भी पहुंचाई गई थी।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सेक्टर-01 के पास तीन अज्ञात युवकों ने प्रार्थी एवं उसकी महिला साथी को निशाना बनाते हुए Realme और iPhone 16 मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के दौरान प्रार्थी द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया और दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना के बाद थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में मुखबिर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन के साथ वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का धारदार हथियार भी बरामद किया। तीनों आरोपियों को 11 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
आर्यन राय (19 वर्ष) — निवासी शंकर पारा, लक्ष्मी मार्केट, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
पीयूष कुमार शाह (20 वर्ष) — निवासी तीन दर्शन मंदिर के पीछे, रामजी निवास, नेहरू चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
मोहम्मद आरिफ शाह (19 वर्ष) — निवासी पंजाब डेयरी के पीछे, स्टील नगर, कैम्प-01, भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
यह सामान हुआ बरामद
Realme कंपनी का 01 मोबाइल फोन
iPhone 16 का 01 मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त स्टील का 01 धारदार हथियार
सुनसान स्थान देखकर बनाते थे निशाना
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का अपराध करने का तरीका यह था कि वे सुनसान स्थानों के आसपास राहगीरों को निशाना बनाते थे। मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लूटने का प्रयास करते और विरोध होने पर धारदार या नुकीली वस्तु से डराकर वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले में भी आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी महिला साथी को निशाना बनाकर मोबाइल लूटे थे।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर कुमार, सउनि भारत सिंह चौधरी, पुनीत राम वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षक आशीष प्रसाद, अमित सिंह एवं जयनारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं कानून-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.