Jwala

Express News

अपराध

चिट्टा (हेरोईन) प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना के दौरान 02 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चिट्टा (हेरोईन) प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना के दौरान 02 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

460270820260415251009460543.jpg

 *दिनांक 22.08.2026 को चिट्टा (हेरोईन) के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।*

▪️ *एंड-टू-एंड विवेचना के तहत प्राप्त जानकारी, मेमोरेण्डम कथन एवं लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार किया।*

▪️ *आज गिरफ्तार सिफतैन रजा एवं डारेन असरफी के कब्जे से कुल 03 मोबाइल फोन जप्त कर विवेचना में लिया गया।*

▪️ *आज की कार्रवाई के बाद प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 02 एवं आज गिरफ्तार 02 सहित कुल 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मुख्य बिंदु

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा चिट्टा (हेरोईन) के अवैध कारोबार से जुड़े प्रकरण की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ अपने पास रखकर विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विकास यादव एवं फयाज खोखर उर्फ सोहेल बताया। वैधानिक कार्रवाई में विकास यादव के कब्जे से 7,370 मिलीग्राम तथा फयाज खोखर उर्फ सोहेल के कब्जे से 7,000 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ जप्त किया गया। दोनों आरोपियों से कुल 14,370 मिलीग्राम (14.370 ग्राम) मादक पदार्थ, अनुमानित कीमत 1,48,300 रुपये, तथा 02 मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रुपये, कुल जुमला कीमत 1,68,300 रुपये जप्त की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की एंड-टू-एंड विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन, उपलब्ध साक्ष्यों एवं लगातार पतासाजी के आधार पर प्रकरण में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 26.08.2026 को सिफतैन रजा एवं डारेन असरफी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा प्रकरण में शामिल होना बताए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस प्रकार प्रकरण में दिनांक 22.08.2026 को गिरफ्तार 02 आरोपियों एवं दिनांक 26.08.2026 को गिरफ्तार 02 आरोपियों सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा चिट्टा (हेरोईन) जैसे मादक पदार्थ को अपने पास रखकर संभावित ग्राहकों की तलाश एवं अवैध बिक्री की गतिविधि किया जाना सामने आया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी की गई।

घटना स्थल

शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

पूर्व में दिनांक 22.08.2026 को गिरफ्तार आरोपी :

1. विकास यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी सोरीक नगर, सारथी चौक, धमतरी (छ.ग.)।

2. फयाज खोखर उर्फ सोहेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, अल्ताफ के घर के पास, दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

*आज दिनांक 26.08.2026 को गिरफ्तार आरोपी*:

3. सिफतैन रजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 41, केलाबाड़ी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

4. डारेन असरफी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08, तकियापारा, मस्जिद के पास, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

जप्त सामग्री

दिनांक 22.08.2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से :

1. 7,370 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ, कीमत लगभग 78,300 रुपये एवं 01 रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये।

2. 7,000 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ, कीमत लगभग 70,000 रुपये एवं 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये।

3. कुल 14,370 मिलीग्राम (14.370 ग्राम) चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ तथा 02 मोबाइल फोन, कुल कीमत लगभग 1,68,300 रुपये।

दिनांक 26.08.2026 को गिरफ्तार आरोपियों से :

4. सिफतैन रजा के कब्जे से 01 Apple कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 15,000 रुपये।

5. डारेन असरफी के कब्जे से 01 Apple कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये एवं 01 Tecno कंपनी का मोबाइल फोन।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा प्रारंभिक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा इसके बाद एंड-टू-एंड विवेचना, पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकरण से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान कर आज उनकी गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.