बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष आज गुरुवार 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
रास्ता रोककर मारपीट
पीड़ित रोमनाथ वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इस दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में टांके लगाए गए।
अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।


मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
जल्द कार्रवाई का आश्वासन
इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.