Jwala

Express News

अपराध

अवैध गांजा बिक्री पर मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही, 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं नगदी रकम सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा बिक्री पर मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही, 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं नगदी रकम सहित आरोपी गिरफ्तार

664010920260437551009553961.jpg

*सूखा नशा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,शंकर नगर में अवैध गांजा बिक्री पर मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही, 01 किलो 300 ग्राम गांजा एवं नगदी रकम सहित आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *शंकर नगर पानी टंकी के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की।*

▪️ *पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोनू विश्वकर्मा को गांजा के साथ मौके से पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, बरामद किया गया।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री से संबंधित नगदी रकम 700 रुपये भी जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।

मुख्य बिंदु

अपराध क्रमांक 617/2026 में थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी को गांजा एवं नगदी रकम सहित गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण

थाना मोहन नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शंकर नगर पानी टंकी के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

जांच एवं वैधानिक कार्यवाही के दौरान आरोपी की पहचान मोनू विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 58, ब्लॉक 43, बांबे आवास, उरला, जिला दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ का वजन 01 किलो 300 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त नगदी रकम 700 रुपये जप्त की गई।

प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 617/2026, धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर सार्वजनिक स्थान के पास बिक्री किए जाने की गतिविधि की जा रही थी। पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को गांजा सहित पकड़ा गया।

घटना स्थल

शंकर नगर पानी टंकी के पास, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

मोनू विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 58, ब्लॉक 43, बांबे आवास, उरला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 01 किलो 300 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 60,000 रुपये।

2. नगदी रकम 700 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर से उप निरीक्षक प्रियंका वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी, आरक्षक आकाश सिंह एवं आरक्षक नवीन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

—0000—



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.