Jwala

Express News

अपराध

सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

429010920260440361009554058.jpg

*सूखे नशे पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,धमधा रोड सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख रुपये की नशीली दवाएं एवं नगदी जप्त*

▪️ *थाना मोहन नगर पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 600 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से जप्त नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये तथा 230 रुपये नगद बरामद किए गए।*

▪️ *मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धमधा रोड सब्जी मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।*

▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 616/2026 में धारा 8, 22 एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।*

मुख्य बिंदु

थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 नग अल्प्राजोलम टैबलेट एवं नगदी जप्त की गई।

संक्षिप्त विवरण

थाना मोहन नगर पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं 230 रुपये नगद बरामद हुए।

पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा नशीली टैबलेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर बिक्री/आपूर्ति के उद्देश्य से रखने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नशीली दवाएं बरामद की गईं।

घटना स्थल

धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम, अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये।

2. नगद 230 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के पीएसआई भूपेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक जीतेश यादव, आरक्षक परस मांडवी, आरक्षक अमित वर्मा एवं आरक्षक तुषार सलामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं के अवैध विक्रय, सेवन अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.