केतन हत्याकांड का सीन हो रहा रीक्रिएट, सिया को लेकर लोहागढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस
पुणे के केतन हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपी सिया को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां वारदात वाले दिन की पूरी घटना को रीक्रिएट किया जा रहा है।
इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि सिया और चेतन ने पहले से ही वारदात की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। पुलिस क्या पूछ सकती है, किन सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं, इन सभी बातों को इंटरनेट पर सर्च किया गया था। इसके अलावा केतन की हत्या के बाद चेतन पूरी तरह सामान्य दिखाई दिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वह कई लोगों से बात करता नजर आ रहा है। उसने रास्ते में चाय भी पी। वहीं, घर पहुंचते ही उसने सिया से व्हाट्सऐप पर लंबी बातचीत की। इस दौरान कई मैसेज भी डिलीट किए गए।
आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन लोहागढ़ किले से केतन को धक्का दिया गया, उस दिन चेतन अपना हुलिया बदलकर वहां पहुंचा था। दरअसल, केतन और चेतन की वीडियो कॉल पर पहले ही दो बार बातचीत हो चुकी थी। केतन, चेतन को सिया के करीबी दोस्त के तौर पर जानता था। ऐसे में जब चेतन लोहागढ़ किले पर पहुंचा तो उसने एक हुडी पहन रखी थी। इस वजह से सीसीटीवी में उसकी तस्वीर भी साफ दिखाई नहीं दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया ने पूछताछ में केतन की हत्या के पीछे कई कारण बताए हैं। दावा किया गया है कि वह केतन के हकलाने से परेशान थी। इसके अलावा, उसका बार-बार टोकना और कम बोलना भी उसे परेशान करता था।
फिलहाल चेतन और सिया एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पूछताछ के दौरान एक-दूसरे को वारदात के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। चेतन के पिता ने तो यहां तक कह दिया कि सिया उनके बेटे को फंसाने की कोशिश कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.