पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गांजा तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जप्त
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*
*मुखबिर की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से लगभग 03 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ जप्त किया गया।*
आरोपियों से कुल 2.992 किलोग्राम गांजा, बिक्री की नगदी एवं अन्य सामग्री सहित कुल 1,50,200 रुपये मूल्य की जप्ती की गई।
*थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 602/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया*।
थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उटोपिया के सामने पोटिया रोड, पुलगांव, दुर्ग के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ओमकार यादव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैले में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपी ने अपने साथी मोहन कुम्भार के साथ मिलकर गांजा मंगाकर उसकी अवैध बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि दोनों अटल आवास बोरसी पानी टंकी के पास खड़ी एक खराब कार में गांजा की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दूसरे आरोपी मोहन कुम्भार को भी गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से भी अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 602/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करना।
घटनास्थल :
उटोपिया के सामने पोटिया रोड, पुलगांव, दुर्ग एवं अटल आवास, बोरसी पानी टंकी के पास, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. ओमकार यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा, पोटियाकला, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
2. मोहन कुम्भार, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिटलागढ़, ओडिशा, हाल मुकाम गैलेक्सी हाइट्स, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. कुल 2.992 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ।
2. बिक्री की नगदी 700 रुपये।
3. कुल जप्ती मूल्य 1,50,200 रुपये।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के सहायक उप निरीक्षक सुभाष साहू, प्रधान आरक्षक सुनील सोनी, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, आरक्षक हेमेन्द्र कुर्रे, आरक्षक मनोज यादव एवं आरक्षक चालक हरीशचंद सिन्हा की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन अथवा अवैध बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.