इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में शेड का ताला तोड़कर बिजली वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
₹45 हजार कीमत का चोरी का केबल बरामद, पहचान छिपाने मुखौटे और वायर काटने के उपकरण का किया था इस्तेमाल
दुर्ग। इंजीनियरिंग पार्क हथखोज स्थित शेड का ताला तोड़कर विद्युत वायर चोरी करने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी रवि राव उर्फ विठ्ठल (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग रंग एवं क्षमता के कई टुकड़ों में कटे बिजली केबल सहित करीब ₹45 हजार की चोरी की सामग्री बरामद की है। आरोपी को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रकाश कुमार मरकाम, उम्र 33 वर्ष, सहायक अभियंता, दुर्ग संभाग ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अंतर्गत इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में निर्मित शेड एफ-01 का ताला टूटा हुआ था। शेड के अंदर लगा विद्युत बोर्ड भी क्षतिग्रस्त मिला। जांच में पता चला कि विद्युत कनेक्शन के लिए लगाए गए लगभग 350 मीटर बिजली वायर, जिसकी कीमत करीब ₹30 हजार थी, अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
मामले में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने रवि राव उर्फ विठ्ठल, निवासी बोन्कुलुरू, थाना वर्जपुकोतरू, जिला श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश, वर्तमान पता तेजकोक कंपनी, दाऊ बस्ती, थाना खुर्सीपार, जिला-दुर्ग, को पकड़ा।
पूछताछ एवं आरोपी के कब्जे से प्राप्त सामग्री के आधार पर पुलिस ने चोरी किए गए बिजली केबल बरामद किए। दो सफेद प्लास्टिक बोरियों में रखे लाल, पीले, काले, नीले और नारंगी रंग के 04 एमएम, 1.5 एमएम एवं 2.5 एमएम क्षमता के बिजली केबल कई टुकड़ों में कटे हुए मिले, जिनकी कुल कीमत करीब ₹45 हजार बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक का लोमड़ीनुमा मुखौटा और वायर काटने का एक उपकरण भी बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया।
मुखौटा पहनकर चोरी को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंजीनियरिंग पार्क स्थित शेड में प्रवेश कर शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद विद्युत कनेक्शन से जुड़े वायर काटकर उन्हें अलग-अलग टुकड़ों में किया और प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ले गया। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने मुखौटे का इस्तेमाल किया था।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.