Jwala

Express News

अपराध

पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में पत्नी से करता था विवाद, घरेलू सामान और मकान जलकर क्षतिग्रस्त; धमधा पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

795100820261206331009127161.jpg

दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आगजनी की घटना में मकान के साथ घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में धमधा पुलिस ने आरोपी पति चेतन मधुकर (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2026 को ग्राम परसकोल निवासी तरूणा मधुकर (40 वर्ष) ने थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व चेतन मधुकर से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से ही पति द्वारा शराब का सेवन कर विवाद करने की बात सामने आई।

लगातार विवाद के चलते प्रार्थिया करीब आठ वर्ष पूर्व अपनी तीन पुत्रियों के साथ ग्राम परसकोल स्थित मायके आ गई थी और अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा एवं झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी उसके साथ रहने लगा, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

मजदूरी करने गई थी महिला, लौटने पर जल चुका था घर

पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त को प्रार्थिया सुबह करीब 8 बजे कंदई बाड़ी में मजदूरी करने गई थी। वह अपनी दोनों बेटियों रितिका और रेणुका को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसका घर जल चुका था।

प्रार्थिया ने पति चेतन मधुकर से घटना के संबंध में पूछा तो आरोपी ने कथित रूप से बताया कि पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। प्रार्थिया की दोनों बेटियों ने भी पुलिस को बताया कि उनके पिता ने ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी घटना की पुष्टि हुई।

घर का सामान जलकर हुआ क्षतिग्रस्त

आगजनी में मकान के साथ घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी तथा छत में रखा पैरा, लकड़ी और झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 326(g) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी चेतन मधुकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घरेलू विवाद में हिंसा से बचने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा अथवा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं से बचें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को देकर समय पर वैधानिक कार्रवाई में सहयोग करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.