आदतन अपराधी सोमेश वैष्णव के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही
जिला दण्डाधिकारी ने एक वर्ष के लिए किया निष्कासित
▪️ *दुर्ग पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत आदतन अपराधी के विरुद्ध जिलाबदर का आदेश पारित किया गया।*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2002 से 2023 के मध्य लूट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने एवं अवैध शराब बिक्री सहित कुल 27 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।*
▪️ *बार-बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के बावजूद आरोपी के आचरण में सुधार नहीं होने तथा उसकी गतिविधियों से क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित होने पर जिलाबदर की कार्यवाही की गई।*
▪️ *आदेशानुसार आरोपी को एक सप्ताह के भीतर दुर्ग एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से बाहर जाना होगा तथा एक वर्ष की अवधि तक बिना पूर्व अनुमति संबंधित जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा।*
संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग ने आदतन अपराधी सोमेश वैष्णव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत जिलाबदर का आदेश पारित किया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2002 से 2023 के मध्य लूट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने तथा अवैध शराब बिक्री सहित कुल 27 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध पाए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, किन्तु उसके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
उपलब्ध अभिलेखों एवं पुलिस प्रतिवेदन के परीक्षण उपरांत यह पाया गया कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित हो रहा है तथा लोक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिलाबदर का आदेश पारित किया गया।
आदेशानुसार आरोपी को आदेश की तिथि से एक सप्ताह के भीतर जिला दुर्ग एवं सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, बालोद तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की सीमाओं से बाहर जाना होगा तथा एक वर्ष की अवधि तक सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना होगा।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.