नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही हर, 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही हर, 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
▪️ थाना खुर्सीपार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 198 ग्राम गांजा एवं वाहन जप्त किया।
▪️ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत धारा 20(ख), 27A एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित किए जाने की सूचना पर योजनाबद्ध घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया।
▪️ जप्त मादक पदार्थ, बिक्री रकम एवं वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
▪️ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.06.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड, बिहारी मोहल्ला के सामने नहर पार, खुर्सीपार में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री रकम तथा एक एक्टिवा वाहन बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 245/2026, धारा 20(ख), 27A नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 30.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
ट्रांसपोर्ट नगर रोड, बिहारी मोहल्ला के सामने, नहर पार, खुर्सीपार, भिलाई।
▪️ आरोपी का नाम :
1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000/-)
2. बिक्री रकम ₹300/-
3. एक एक्टिवा मोटर साइकिल
जुमला कीमती : लगभग ₹2,00,300/-
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.