Jwala

Express News

अपराध

स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

7311707202617380370817072026122558whatsappimage2026-07-17at5.55.13pm.webp

दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ₹10.55 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने वर्ष 2022 में कोविड-19 के दौरान महिला का विश्वास जीतकर अलग-अलग किश्तों में रकम ऐंठी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिकोला भाठा निवासी स्वेच्छा रानी ने 15 जुलाई 2026 को चौकी स्मृतिनगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में वह जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान बिज्जू चंद्रा से हुई। आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस बहाने उसने अलग-अलग किश्तों में कुल ₹10,55,698 प्राप्त कर लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।
शिकायत के आधार पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1000/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बिज्जू चंद्रा (32 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर, दल्लीराजहरा (हाल निवासी ग्राम जेवरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर महिला का विश्वास जीता और विभिन्न किश्तों में लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच-पड़ताल करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है या किसी प्रकार की ठगी का संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


RO. NO 13910/80

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.