गनियारी में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की संपत्ति जब्त
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गनियारी स्थित एक मकान में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5.20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ग्राम गनियारी, भिलाई-3 स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विधिवत दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹1,82,670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹5,20,170 बताया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी सिरसा कला, भिलाई-3 एवं उतई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.