क्राउन प्रिंस का बेटा रेप के दो मामलों में दोषी, सुनाई गई चार साल की सजा
नार्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन के सौतेले बेटे को रेप और घरेलू हिंसा का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सात हफ्ते के ट्रायल के बाद सोमवार को क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को चार साल की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले ने शाही परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, ओस्लो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अपने फैसले मेंं 29 साल के मारियस बोर्ग होइबी को रेप के दो मामलों में दोषी ठहराया। इनमें एक घटना क्राउन प्रिंस के घर के बेसमेंट में हुई। इसके अलावा मारियस बोर्ग होइबी को दो अन्य रेप मामलों में बरी कर दिया।
ट्रायल के दौरान कोर्ट ने मारियस बोर्ग होइबी की ड्रग की लत, खुद बनाए गए अपने यौन संबंधों के वीडियो और एक पूर्व पार्टनर के साथ सैकड़ों ऐसे इलेक्ट्रॉनिक मैसेज के सबूत सुने जिनसे उस पर आरोप साबित हुए।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार, सरकारी वकीलों ने मारियस बोर्ग होइबी के लिए 7 साल 7 महीने की जेल की सजा मांगी थी। उनका कहना था कि जिन चार महिलाओं ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया, वे पार्टियों में जाने के बाद हर बार इतनी बेहोश या असहाय हालत में थीं कि उसका विरोध या बचाव नहीं कर सकीं।
यह बात उन मामलों में भी कही गई जो साबित हुए और उन मामलों में भी जो साबित नहीं हो सके।
जज जॉन स्वेर्द्रुप एफ्येस्टाड ने फैसला सुनाते हुए कहा, “अदालत को यह लगता है कि उस महिला में विरोध करने या खुद को बचाने की क्षमता नहीं थी।”
होइबी ने अपने ऊपर लगे सबसे गंभीर आरोपों को स्वीकार नहीं किया है और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि, उसने कुछ कम गंभीर अपराधों को माना, जिनमें 3.5 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) किसी अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचाना, अदालत द्वारा लगाए गए दूरी बनाए रखने के आदेश का उल्लंघन करना और ट्रैफिक नियम तोड़ना शामिल हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.