इंदौर की डाककुंज कॉलोनी में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां का खून से लथपथ शव देखा। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डाक विभाग में कार्यरत 38 वर्षीय पोस्टल असिस्टेंट अपने सरकारी आवास में मृत मिलीं। स्कूल से लौटे उनके बच्चों ने सबसे पहले मां का खून से लथपथ शव देखा। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उर्मिला सैनी इंदौर की डाककुंज कॉलोनी स्थित ग्राउंड फ्लोर के सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जब उनके दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। घर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह देखकर दोनों बच्चे घबरा गए और उन्होंने तुरंत अपने नाना सत्यनारायण मालाकार को फोन किया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सुबह ही बच्चों से कही थी भोपाल जाने की बात
परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे अखिलेश सैनी बच्चों के स्कूल पहुंचा था। उसने बच्चों से कहा कि वह और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं, इसलिए स्कूल की छुट्टी के बाद वे अपनी मौसी के घर चले जाएं। उसने यह भी बताया कि, उनकी एक्टिवा स्कूल में ही खड़ी रहेगी।
अखिलेश ने बेटी को घर की चाबी, एटीएम कार्ड और घर में रखे जेवरों की जानकारी भी दी थी। हालांकि छुट्टी के बाद बच्चे मौसी के घर जाने के बजाय सीधे घर पहुंच गए। मृतका की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि बेटा चौथी कक्षा का छात्र है।
परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
उर्मिला के परिजनों का आरोप है कि, अखिलेश सैनी कोई काम नहीं करता था और आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। उनका कहना है कि घरेलू विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या की और मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
पड़ोसियों के मुताबिक, उर्मिला एमजी रोड स्थित डाक विभाग के डिविजनल ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थीं। दोनों बच्चे पढ़ाई में काफी होनहार हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, अखिलेश घर से अगरबत्ती ट्रेडिंग का काम करता था और उसे अपनी पत्नी पर शक रहता था। भोपाल में रहने के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला थाने तक पहुंचा था लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।
पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस, पलासिया थाना पुलिस, एसीपी निधि दंडोतिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद हत्या की वजह प्रतीत हो रहा है लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.