Jwala

Express News

अपराध

ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

8532605202614191472226052026125505whatsappimage2026-05-26at6.24.11pm.webp

दुर्ग। खेतों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलगांव पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वालों के कब्जे से लगभग 225 मीटर कॉपर वायर और अन्य विद्युत सामग्री बरामद की है। लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चांगोरी निवासी तुलसीराम देशमुख ने 25 मार्च 2025 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी चंदू लोहार, वासु यादव एवं शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए कॉपर वायर को रायपुर निवासी सहल उद्दीन को बेचना बताया। पुलिस ने सहल उद्दीन के कब्जे से करीब 100 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त किया।
इसी प्रकार 25 मई 2026 को ग्राम अंजोरा के सरपंच संतोष सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंचायत तालाब क्षेत्र स्थित ट्यूबवेल से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया है। जांच के दौरान आरोपियों ने उक्त वायर को रायपुर मौदहापारा निवासी जय नारायण को बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने जय नारायण के कब्जे से करीब 90 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है, बरामद किया।
इसके अलावा थाना पुलगांव के एक अन्य प्रकरण में आरोपियों ने 20 मई 2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने करीब 35 मीटर वायर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी कर रहे थे। लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 317 बीएनएस एवं संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में चंदू लोहार, वासु यादव, शंकर, रायपुर निवासी सहल उद्दीन तथा मौदहापारा रायपुर निवासी जय नारायण शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना पुलगांव पुलिस टीम, चौकी प्रभारी अंजोरा उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक सुरेश रात्रे, आरक्षक तोमर, योगेश, थानेश्वर, चंद्रभान यादव एवं झरना देशमुख की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से खेतों, पंचायत परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.