धारदार हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति पर भिलाई नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से धारदार हथियार जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एल.आई.सी. झोपड़ी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार हथियार लेकर भीड़ में घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
उक्त मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण :
धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूमना।
घटनास्थल :
सेक्टर-06, एल.आई.सी. झोपड़ी बिल्डिंग के पास, भिलाई नगर।
आरोपी का नाम :
मोहम्मद सलाउद्दीन, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर-06, एफ मार्केट, भिलाई नगर।
जप्त सामग्री :
एक धारदार हथियार।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा सार्वजनिक आयोजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से धारदार हथियार रखने अथवा लेकर घूमने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.