आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 2.17 लाख रुपये की वसूली का खुलासा
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक व्यक्ति को अपने घर बुलाकर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 2.17 लाख रुपये की उगाही कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी परिचित महिला ने उसे अपने निवास पर बुलाया था। वहां दूसरी महिला की मौजूदगी में उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए।
आरोपियों ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया तथा परिवारजनों को भेजकर बदनाम करने की धमकी दी और अलग-अलग तिथियों में फोन-पे और यूपीआई के माध्यम से लगातार पैसे वसूलते रहे। इस तरह पीड़ित से कुल 2 लाख 17 हजार रुपये की उगाही की गई।
शिकायत मिलने पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, फोन-पे/यूपीआई विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की है। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से होने वाली ब्लैकमेलिंग, हनी ट्रैप या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.