इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत निगम का प्लेसमेंट कर्मचारी गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम छापेमार कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जलाराम लॉज का संचालक तथा दुर्ग नगर निगम का एक प्लेसमेंट कर्मचारी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई। कार्रवाई के दौरान लॉज के कमरों में दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था।
छापे के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय गुजराती, नारायण देशमुख और धामेश कुमार साहू बताए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: दुर्ग नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी के संबंध में यह उल्लेख पुलिस कार्रवाई के आधार पर किया गया है। जब तक न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं होता, सभी आरोपी कानून की दृष्टि में निर्दोष माने जाते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.