Jwala

Express News

अपराध

ओडिशा के कॉलेज में नेपाल की स्टूडेंट का शव मिला:लड़के पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, AUDIO वायरल होने के बाद गिरफ्तार

569180220251119595820250217285l_1739861574.webp

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा का शव मिला है। वह कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की बी-टेक थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा प्रकृति लामसाल ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उसका शव रविवार शाम को हॉस्टल में बरामद हुआ था।

नेपाल के छात्रों ने इस घटना को लेकर कैंपस में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रकृति के बैच का ही एक भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह उसका बॉयफ्रेंड था।

स्टूडेंट्स का कहना है कि शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि यूनिवर्सिटी ने मामले को दबाने की कोशिश की।

हालांकि मृतक छात्रा के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

दोनों की बातचीत का कथित AUDIO सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें एक लड़की और एक लड़के बीच कॉल पर बात हो रही है। लड़का उस लड़की को लगातार फोन पर गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है।

लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इस पर युवती लड़के से माफी मांग लेती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद लड़की रोने लगती है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कॉल रिकॉर्डिंग प्रकृति और आरोपी लड़के के बीच बातचीत की है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि कॉलेज की दो टीचर्स ने नेपाली छात्रों से बहस की। एक टीचर ने कहा कि हमारा कॉलेज 40 हजार लोगों को फ्री में बैठा के पढ़ा-खिला रहा है। दूसरी ने कहा कि इतना तुम्हारे देश का बजट होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि कॉलेज की दो टीचर्स ने नेपाली छात्रों से बहस की। एक टीचर ने कहा कि हमारा कॉलेज 40 हजार लोगों को फ्री में बैठा के पढ़ा-खिला रहा है। दूसरी ने कहा कि इतना तुम्हारे देश का बजट होगा।

सोशल मीडिया पर लड़की के मर्डर की थ्योरी

वहीं, सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी के नेपाली छात्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लड़की का मर्डर किया गया था। एक X पोस्ट में शेयर किए गए वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, आरोपी लड़के ने यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में लड़की को मोलेस्ट किया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके शव को ले जाकर उसके हॉस्टल के कमरे में रख दिया जिससे ये सुसाइड दिखे।

इसके अलावा एक वीडियो में दावा किया गया है कि यूनिवर्सिटी ने करीब 800 छात्रों को ऑडिटोरियम में बैठाया और उनके फोन जब्त किए, ताकि वे इस मामले को लेकर किसी से बात न कर सकें।

ये तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। इसके मुताबिक, लड़की की डेड बॉडी को कॉलेज प्रशासन ने लाइब्रेरी से उसके कमरे में शिफ्ट किया।

ये तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। इसके मुताबिक, लड़की की डेड बॉडी को कॉलेज प्रशासन ने लाइब्रेरी से उसके कमरे में शिफ्ट किया।

नेपाल के PM ने दो अधिकारियों को ओडिशा भेजा

छात्रों का आरोप- कॉलेज प्रशासन ने हमें बाहर निकाला

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नेपाल के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। स्टूडेंट्स ने कहा कि हम रविवार रात यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल ऑफिस गए और रात भर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सोमवार को हमें हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया।

एक छात्र ने बताया कि हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे। यूनिवर्सिटी स्टाफ आए और हॉस्टल खाली करने को कहा। जो लोग जल्दी से सामान पैक नहीं कर रहे थे, उन्हें मारा गया। हमें जबरन हॉस्टल खाली करने पर मजबूर कर दिया गया। दो बसों में भरकर हमें कटक रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया।

सोमवार को करीब 500 छात्र भुवनेश्वर और कटक रेलवे स्टेशन पर घर लौटने को मजबूर दिखे।

सोमवार को करीब 500 छात्र भुवनेश्वर और कटक रेलवे स्टेशन पर घर लौटने को मजबूर दिखे।

यूनिवर्सिटी ने कहा- बढ़ते तनाव के चलते कैंपस खाली कराया गया कॉलेज से निकाले जाने के नेपाली स्टूडेंट्स के दावे पर यूनिवर्सिटी ने कहा कि बढ़ते तनाव को देखते हुए छात्रों को 17 फरवरी, 2025 (सोमवार) तक कैंपस खाली करने का आदेश दिया था। हालांकि सोमवार शाम को एक अधिकारी ने कहा, 'अब प्रशासन ने छात्रों से कैंपस वापस लौटकर अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने की अपील की है। छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात की गई है।'

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने दो सिक्योरिटी स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया। जबकि, हॉस्टल के दो सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर और इंटरनेशनल रिलेशंस ऑफिस के एक अधिकारी को मामले की जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है।

KIIT यूनिवर्सिटी के बाहर नेपाल के छात्रों के अलावा कुछ स्थानीय छात्रों ने भी प्रदर्शन किया।

KIIT यूनिवर्सिटी के बाहर नेपाल के छात्रों के अलावा कुछ स्थानीय छात्रों ने भी प्रदर्शन किया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.