Jwala

Express News

अपराध

पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

666230320251157174470351-untitled-92-copy.webp

नई दिल्ली: दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस और एंटी बर्गलरी सेल (एबीसी) की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

आरोपी की पहचान शिराज अली शेख उर्फ हाफिजुल शेख (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के चावलखुला नोदाखाली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के पहाड़गंज स्थित काका होटल में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती और नारकोटिक्स से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, किशनगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी और सेंधमारी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में किशनगढ़ थाने के सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल सुशील, कांस्टेबल पवन और एबीसी सेल के हेड कांस्टेबल अजय, हेड कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल अंशुल शामिल थे। टीम का नेतृत्व किशनगढ़ थाने के इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने किया, जबकि एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव रणबीर सिंह की देखरेख में ऑपरेशन चलाया गया। टीम का मकसद क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और हथियारबंद बदमाशों पर नजर रखना और उनकी धरपकड़ करना था।

गत 18 मार्च की रात करीब 9:28 बजे, संयुक्त टीम कटवरिया बीट इलाके में गश्त कर रही थी। संजय वन के पास बाबा बालकनाथ मंदिर के आसपास दो संदिग्ध व्यक्तियों को झाड़ियों के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि करते देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर एक संदिग्ध भागने में कामयाब रहा, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर शिराज को पकड़ लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने हथियार के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद थाना किशनगढ़ में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

शिराज ने स्वीकार किया कि वह आदतन अपराधी है और पहले भी कई अपराध कर चुका है। अपने साथी कालू (जो मौके से फरार हो गया) के साथ मिलकर वह कई चोरियों और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने खुलासा किया कि वह दिसंबर 2024 में जेल से छूटा था और तब से पहाड़गंज के काका होटल में 2000 रुपये रोजाना के किराए पर रह रहा था। वह पिस्तौल दिखाकर चोरी और लूट वारदातें करके ऐशोआराम करता था।

वह अपने साथियों के साथ सुनसान इलाकों में ऐसे घरों को निशाना बनाता था जो बंद हों या जिनमें कम लोग हों। चोरी करने के बाद वह भीड़ में गायब हो जाता था। अपराध करने के बाद वह हथियार को संजय वन की झाड़ियों में छिपा देता था और फिर पश्चिम बंगाल चला जाता था। उसने इसी तरीके से कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। उसके साथी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शिराज के आपराधिक रिकॉर्ड में चोरी, घरों में सेंधमारी और नशीले पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं। फरार साथी कालू की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

ई दिल्ली: दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस और एंटी बर्गलरी सेल (एबीसी) की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.