Jwala

Express News

अपराध

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप:खरोरा में चुनाव हारने के बाद सरपंच पति की पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

88218022025112702image-2025-02-18t145432669_1739870656.webp

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव सोमवार पूरा हुआ। इस दौरान कुछ जगहों पर विवाद और मारपीट की भी घटना हुई है। सरपंच चुनाव हारने के बाद कुछ लोगों ने जीतने वाले सरपंच की पति की पिटाई कर दी। पूरा मामला रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र है।

दरअसल, ग्राम भटीया में पंचायत चुनाव में भरत राय की पत्नी नेमा राय सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ी और जीत गई। उसी बात को लेकर सोमवार की रात 9.45 बजे विपक्षी सरपंच प्रत्याशी के लोगों ने मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए भरत राय से मारपीट करने लगे। वहीं, इस मामले में सरपंच के पति भरत और उसके भाई को चोट आई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

सोमवार को सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया था।

सोमवार को सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया था।

इन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

जीतने वाले सरपंच के पति भरत राय ने अपनी शिकायत में बताया कि चुनाव में हार से बौखलाए अरुण जागडे, सागर जागडे रंग लाल, मदन जागडे व अन्य लोगों ने पहले गालीगलौज करते रहे और जान से मारने की धमकी दी।

इस बीच मदन जागडे ने भरत को पकड़ लिया और उसके बाकी साथी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सरपंच के पति भरत को चोट आई है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई मुकेश राय को भी घूंसों से मारा पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

53 ब्लाकों में वोट डाले गए

सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों में वोट डाले गए। वोटिंग बैलेट पेपर से हुई। चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहे हैं। पहले फेस में प्रदेशभर में 57.99 लाख मतदाताओं में से औसतन 76 फीसदी ने मतदान किया। वोट डालने में महिलाएं आगे रहीं। 75.52 प्रतिशत पुरुषों, जबकि 76.10 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले।

20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान

पंचायत चुनाव का दूसरा चरण गुरुवार यानी 20 फरवरी को होगा। इस दौरान प्रदेश के 43 ब्लॉक के पंचायत में वोटिंग होगी। वहीं, तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी होगा, जिसमें 50 ब्लॉकों के पंचायत में मतदान किया जाएगा।

तीनों चरण को मिलाकर इतने पदों पर हो रहा चुनाव

  • जिला पंचायत सदस्य के 433 पद
  • जनपद पंचायत सदस्य के 2973 पद
  • ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,671 पद
  • वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161
  • कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए चुनाव होगा।

तीन चरणों में 1 करोड़ 58 लाख से अधिक मतदाता

3 चरण में चुनाव के लिए कुल 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष मतदाता हैं। वहीं, 79 लाख 92 हजार 184 महिला और 194 अन्य मतदाता हैं। तीनों चरणों के लिए कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में मतदान के लिए रजिस्टर्ड हैं।

31 हजार 41 मतदान केंद्र

पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए 9 हजार 873 मतदान केंद्र बनाए हैं। वहीं, तीनों चरण के लिए कुल 31 हजार 41 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें से 7 हजार 128 संवेदनशील व 2 हजार 161 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.