संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार (15 मार्च) को यमन में हवाई हमले कर दिए। 24 की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर हुती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान का ऐलान कर ईरान को संबंध खत्म करने की चेतावनी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-हूती आतंकियों अब तुम्हारा वक्त समाप्त हो गया है। अमेरिका तुम पर ऐसी तबाही बरसाएगा जो पहले कभी नहीं देखी होगी। यूएस ने यह कार्रवाई रेड सी में अमेरिकी जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की है। चार माह पहले हूती विद्रोहियों ने यहां अमेरिकी वॉरशिप पर हमले किए थे।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी की तस्वीरें
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में विमानवाहक पोत पर सवार लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने और यमन स्थित एक इमारत में बम ब्लास्ट की तस्वीरें साझा की है। लिखा-अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अमेरिकी हितों की रक्षा, दुश्मनों को रोकने और नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने 15 मार्च को यमन में ईरान समर्थित हुती पर एयर स्ट्राइक शुरू की है।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया है कि हुती आतंकवादियों को समर्थन देना तुरंत बंद करे। अमेरिकी लोगों, उनके राष्ट्रपति और दुनिया भर के शिपिंग लेन को धमकी न दें। अगर आप समर्थन बंद नहीं करते तो सावधान रहें। क्योंकि अमेरिका इसके लिए आपको जवाबदेह ठहराएगा।
शिपिंग में बाधा डालने का जवाब
यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने बताया कि ये रेड सी में हूथी विद्रोहियों द्वारा शिपिंग में बाधा डालने और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने के जवाब में किए गए हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी कटाक्ष किया है। कहा, हूथियों से निपटने में बाइडेन ने सक्रियता नहीं दिखाई।
यमन ने की मौतों की पुष्टि
यमन स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हमलों की निंदा करते हुए इसे अमेरिकी-ब्रिटिश आक्रामकता और आपराधिक क्रूरता करार दिया। मंगलवार को हुथियों ने रेड सी में शिपिंग बाधित करने और विश्व शिपिंग यातायात नियंत्रित करने का अपना अभियान फिर से शुरू करने का ऐलान किया था।
आतंकवादी संगठन घोषित
इज़राइल के कट्टर सहयोगी अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में हुथियों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। कहा-2023 से देश के युद्धपोतों पर उन्होंने 174 बार और इसके वाणिज्यिक जहाजों पर 145 बार हमले किए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.