Jwala

Express News

दंतेवाडा

दुर्ग में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: 7 दिनों में 1112 वाहनों पर नो-पार्किंग कार्रवाई, 173 गौवंश सुरक्षित स्थानों पर भेजे

दुर्ग में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: 7 दिनों में 1112 वाहनों पर नो-पार्किंग कार्रवाई, 173 गौवंश सुरक्षित स्थानों पर भेजे

859080820261412471009095036.jpg

118 कंडम वाहनों को सड़क से हटाकर किया गया जप्त, निगमों एवं BSP प्रबंधन के साथ संयुक्त कार्रवाई जारी

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 1 अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, व्यस्त मार्गों और सर्विस रोड पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों, अतिक्रमण और कंडम वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।Image after paragraph

अभियान के सात दिनों के दौरान 1112 वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग कार्रवाई की गई। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

173 गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

सड़कों एवं प्रमुख मार्गों पर विचरण करने वाले गौवंश के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने नगर निगमों के सहयोग से 173 गौवंश को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा भी लगातार मुख्य मार्गों से गौवंश को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

118 कंडम वाहन हटाकर किए गए जप्त

शहर की सड़कों, सर्विस रोड और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से खड़े कंडम एवं अनुपयोगी वाहनों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 118 कंडम वाहनों को सड़क से हटाकर जप्त किया गया।

इसके साथ ही सड़क एवं सर्विस रोड पर अवैध रूप से कब्जा कर व्यापार करने वाले ठेले, गुमटी, अस्थायी दुकानें तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

छह निकायों और BSP प्रबंधन के साथ समन्वय

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा दुर्ग नगर निगम, भिलाई नगर निगम, चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम, कुम्हारी नगर पालिका तथा BSP प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं दुकानदारों को समझाइश भी दी जा रही है कि सड़क पर वाहन खड़ा न करें और न ही यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री सड़क अथवा सर्विस रोड पर रखें। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़कें और सर्विस रोड आम नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए उपलब्ध रहें।

सिर्फ चालानी कार्रवाई नहीं, सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर जोर

यातायात पुलिस दुर्ग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। सड़कों से अतिक्रमण, कंडम वाहन और गौवंश को हटाने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ती है तथा वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलती है।

यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें। नागरिक नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.