आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था। उसे पार्टी ने निकाल दिया है। आरोपी कई दिनों से फरार था।
धमतरी। धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे की है। आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी बोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी महिला के घर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था। इस दौरान जब महिला पानी लाने के लिए रसोई की ओर गई, तभी आरोपी ने पीछे से उसे पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
बोरई थाने दर्ज कराई थी शिकायत
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बोरई थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(2) एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द) और 3(2)(vक) के तहत मामला दर्ज किया था।
फरार होने के साथ मोबाइल भी था बंद
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था, जिससे पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में लगातार जांच टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
आरोपी की कार भी जब्त
आखिरकार धमतरी पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी स्वयं की कार भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.