Jwala

Express News

धमतरी

धमतरी में चाकूबाजी से तीन दोस्तों की हत्या, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

धमतरी में चाकूबाजी से तीन दोस्तों की हत्या, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

56013082025091348gifs7-2_1755059638.webp

शादी से दो दिन पहले दूल्हा बना शव, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

raipur/ धमतरी। सिहावा रोड स्थित एक ढाबे में हुई चाकूबाजी की वारदात ने रायपुर के तीन परिवारों को एक साथ उजाड़ दिया। मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंचे आलोक ठाकुर उर्फ अज्जूनितिन तांडी और सुरेश तांडी के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। बूढ़ातालाब श्मशान घाट पर तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अज्जू की अधूरी खुशियां

सेजबहार निवासी आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। 2016 में पिता की आत्महत्या के बाद उसने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन खुशियों के पहले ही मातम ने दस्तक दे दी। शव के पास बैठी उसकी मां और बहन बार-बार बेहोश हो रहीं थीं। बहन की जुबां पर एक ही सवाल था—

RO. NO 13910/80

“उसे मारना ही था तो अधमरा छोड़ देते, मैं पाल लेती।”

सुरेश की मासूम बेटी को नहीं पता कि पिता अब नहीं रहे

संतोषी नगर निवासी सुरेश तांडी की दो साल की बेटी बार-बार पूछ रही है—

“पापा आए नहीं क्या अभी तक?”
घर के बाहर भीड़ देखकर उसने मां से सवाल किया तो मां ने टाल दिया। लेकिन कुछ देर बाद पिता की अर्थी के काफिले को देखकर भी वह मासूम इस सच्चाई से अनजान है कि पिता अब कभी नहीं लौटेंगे।

नितिन के भी दो छोटे बच्चे

सुरेश का भाई नितिन तांडी की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसके भी दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से उनका बचपन अब साए में बीतेगा।

ऐसे हुई वारदात

तीनों दोस्त—आलोक, नितिन और सुरेश—धमतरी घूमने आए थे। आलोक पेटी ठेकेदार था, जबकि नितिन और सुरेश ड्राइवरी करते थे। ढाबे में किसी विवाद के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।


एक साथ तीन चिताएं जलने के दृश्य ने हर किसी को रुला दिया। मातम में डूबे इन परिवारों की जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं होगी।

वारदात के बाद आरोपियों ने सेल्फी ली

Image after paragraph

?️ रिपोर्टर: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
रायपुर-धमतरी, छत्तीसगढ़



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.