Jwala

Express News

धमतरी

धान नहीं बेच पाए किसान हुए एकजुट

नगरी के धान खरीदी केंद्र में किसानों ने धान नहीं बिकने पर हड़कंप मचा दिया। जिसके बाद प्रशासन ने 42 किसानों को टोकन काटने का तत्काल आश्वासन दिया।

672300120261238191500x900_2559505-all-farmers-shouting-slogans.webp

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी विकासखंड केएक धान खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया। दरअसल, धान खरीदी से वंचित दर्जनों किसान आत्मदाह का निर्णय लेकर एकत्र हो गए। महीनों की मेहनत से उपजाया गया धान घरों में पड़ा था, लेकिन टोकन न कट पाने के कारण किसान उसे बेच नहीं पा रहे थे। जिसके बाद किसानों ने सख्त निर्णय लिया और प्रशासन ने सभी 42 किसानों के धान की खरीदी के लिए टोकन काटने का तत्काल आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सिहावा विधान सभा क्षेत्र के नगरी विकासखंड के सुदूर अंचल और उड़ीसा बार्डर सीमा से लगे बोराई क्षेत्र का है। जहां धान खरीदी केंद्र घुटकेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान खरीदी से वंचित दर्जनों किसान आत्मदाह का निर्णय लेकर एकत्र हो गए। महीनों की मेहनत से उपजाया गया धान घरों में पड़ा था, लेकिन टोकन न कट पाने के कारण किसान उसे बेच नहीं पा रहे थे।

RO. NO 13910/80

 

 

किसानों के लिए असहनीय होती जा रही स्थिति
क्षेत्र के किसान नेता मनोज साक्षी बीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने बताया कि, उन्होंने कई बार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आर्थिक तंगी और कर्ज़ के बोझ तले दबे किसानों के लिए यह स्थिति असहनीय होती जा रही थी।

धान नहीं बिकने पर किसान करेंगे आत्मदाहआख़िरकार मजबूरी में किसानों ने यह कठोर निर्णय लिया कि, यदि उनका धान नहीं खरीदा गया तो वे आत्मदाह करेंगे। जैसे ही यह सूचना प्रशासन तक पहुँची, अधिकारी तत्काल हरकत में आए और मौके पर पहुँचे। जहाँ किसान जीवन और मौत के बीच खड़े थे, वहीं बोराई थाना पुलिस प्रशासन के साथ बेलरगांव तहसीलदार घुटकेल धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से बीच सीधी बातचीत की। बातचीत में सामने आया कि, कुल 42 किसान ऐसे हैं, जिनका न तो टोकन कटा था और न ही धान खरीदा गया।

प्रशासन ने सभी 42 किसानों के टोकन काटने का तत्काल दिया आश्वासन
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने सभी 42 किसानों के धान की खरीदी के लिए टोकन काटने का तत्काल आश्वासन दिया। आश्वासन मिलते ही किसानों ने आत्मघाती कदम से पीछे हटते हुए राहत की सांस ली। समय रहते प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ी त्रासदी टल गई। वर्तमान में संबंधित किसानों के धान विक्रय के लिए टोकन काटने की प्रक्रिया जारी है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि, छोटी प्रशासनिक लापरवाही कैसे किसानों को बड़े कदम उठाने पर मजबूर कर सकती है।

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.