धर्मांतरित महिला की मौत : शव दफ़नाने को लेकर गांव में हुआ विवाद, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगरी क्षेत्र अंतर्गत दुगली थाना क्षेत्र के गुहाननाला गांव में एक बार फिर धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़ा मामला सामने आया है। 70 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को निधन हो गया था। निधन के पश्चात उनके परिजनों द्वारा गांव में ही उनका शव दफनाया गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 8 वर्ष पूर्व तितरो बाई सहित उनके परिवार के सदस्यों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। इसी आधार पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दफन विधि से की गई। इस घटना के बाद आदिवासी समाज एवं कुछ ग्रामीणों ने महिला के शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग शुरू कर दी है। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।
ग्रामीणों को समझाने में जुटा प्रशासन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ दुगली थाना पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है। प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.