Jwala

Express News

धमतरी

धान से भरे सपनों का मौसम…*धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन

धान से भरे सपनों का मौसम…*धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन

91427112025131125whatsappimage2025-11-27at5.48.41pm.jpeg

रायपुर,/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के उपार्जन केंद्र इस बार किसी उत्सव स्थल की तरह रौनक बिखेर रहे हैं। सुबह होते ही जब धान से लदी गाड़ियाँ केंद्र की ओर बढ़ती हैं, तो मिट्टी की सोंधी खुशबू और किसानों के चेहरों पर झलकता भरोसा—दोनों मिलकर उम्मीदों का एक सुंदर दृश्य रच देते हैं। राज्य में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी ने जिले में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, मोबाइल ऐप के जरिए टोकन सुविधा और समर्थन मूल्य पर खरीदी—इन सबने किसानों की बड़ी चिंता दूर कर दी है। कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलने से किसानों की खुशी इस बार दोगुनी है।

पूरे साल की मेहनत जब उचित दाम में बदलती है, तो किसान का मन भी फसल की तरह ही भरपूर हो उठता है। ग्राम अछोटा के किसान लेखराम देवांगन की मुस्कान भी आज इसी खुशी का प्रमाण थी। 80.40 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुँचे लेखराम बताते हैं कि किसानी कभी आसान नहीं होती, लेकिन जब व्यवस्था साथ दे, तो कठिन रास्ते भी सरल होने लगते हैं। पिछले वर्ष धान बिक्री से हुई आय और कुछ बचत से उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा। इससे खेती का काम तेज हुआ, कृषि ऋण चुकता हो सका और सिंचाई भी बोरवेल के भरोसे सुचारू हो रही है।

RO. NO 13910/80

सहकारी समिति से खाद-बीज की समय पर उपलब्धता ने भी उन्हें खेती पर पूरा ध्यान देने का मौका दिया है। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि खरीदी प्रक्रिया को इस बार इतना सरल और प्रभावी बनाया गया है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

इस वर्ष उपार्जन केंद्रों में कई नई और बेहतर व्यवस्थाएँ देखने को मिल रही हैं। सटीक तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, पर्याप्त बारदाना,पीने के पानी की सुविधा, प्रतीक्षारत किसानों के लिए छाँव, बायोमैट्रिक सत्यापन और ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप, जिसने लंबी कतारों से राहत दिला दी है जिले के सभी केंद्रों में मोटा, पतला और सरना किस्म का धान सुचारू रूप से खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य संबंधी दर सूची भी केंद्रों में प्रदर्शित है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

धान से भरे बोरों की कतारें, किसानों का उत्साह और प्रशासन की मुस्तैदी—इन सबके बीच इस बार की खरीदी सिर्फ एक आर्थिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मेहनत, आशा और संतोष से बुनी किसानों की एक सुंदर कहानी बन गई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.