होम / दुर्ग - भिलाई / शहर की प्रथम नागरिक अलका बाघमार ने खुद भरा गणना पत्रक, शहरवासियों को जनगणना से जुड़ने का दिया संदेश
दुर्ग - भिलाई
शहर की प्रथम नागरिक अलका बाघमार ने खुद भरा गणना पत्रक, शहरवासियों को जनगणना से जुड़ने का दिया संदेश
स्व-गणना अभियान में महापौर अलका बाघमार की पहल, परिवार संग सहभागिता कर लोगों को किया प्रेरित
जनगणना 2027: 16 से 30 अप्रैल तक होगी स्व-गणना प्रक्रिया, नागरिकों से अपील,
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद दर्ज करें जानकारी, प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी,
1 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना को मिल रहा बढ़ावा
दुर्ग/ /भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत नगर निगम दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आज सुबह अपने परिवार की स्व-गणना कर नागरिकों को प्रेरित किया गया।जिसमे जिला अवसंरचना समन्वयक अमित कुमार ताम्रकार ने की प्रक्रिया को बताया नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की व्यवस्था आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in� पर 16 से 30 अप्रैल तक उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल, तेज एवं पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने बताया कि पोर्टल में आसान भाषा में प्रश्न दिए गए हैं, जिन्हें मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से भरकर नागरिक स्व-गणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं।इससे जनगणना की प्रक्रिया को गति मिलेगी और समय पर कार्य पूर्ण हो सकेगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आगे जानकारी दी कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 1 मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे तथा जनगणना के कार्य को अंतिम रूप देंगे।
नगर निगम दुर्ग द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.