होम / दुर्ग - भिलाई / सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई तेज, कल्याण-राजधानी गेम से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग - भिलाई
सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई तेज, कल्याण-राजधानी गेम से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। सट्टा कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वैशालीनगर थाना पुलिस ने कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ लोग अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल और खिला रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन (40 वर्ष), निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड, कैलाशनगर, थाना जामुल को चिन्हित किया गया। पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन (सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6) जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए विवेचना जारी रखी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालन में संलिप्त था।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, उप निरीक्षक रमेश शर्मा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.