होम / दुर्ग - भिलाई / किफायती सब्जी की टोकरी: दुर्ग निगम की नई पहल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
दुर्ग - भिलाई
रायपुर नाका वार्ड क्रमांक 21 में पहल का शुभारंभ, ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां किफायती दरों पर होंगी उपलब्ध
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग सच्ची खबर सबसे पहले
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा जनहित में नवाचार करते हुए वार्ड क्रमांक 21, रायपुर नाका में “किफायती सब्जी की टोकरी” पहल का शुभारंभ किया गया। यह पहल सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को ताजी, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं जैविक सब्जियां और फल किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है।
पहल के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। केंद्र पर उपलब्ध सब्जियों एवं फलों का अवलोकन किया गया और इस नई व्यवस्था को आमजन के लिए उपयोगी बताया गया।


महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर
“किफायती सब्जी की टोकरी” पहल की खास बात यह है कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर दो महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने परिवार की आय में सहयोग करने का अवसर मिलेगा।
ताजी सब्जियां और फल एक ही स्थान पर
इस पहल के माध्यम से शहरवासियों को रोजमर्रा में उपयोग होने वाली ताजी सब्जियां और फल आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता की सामग्री मिलने से आम नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम की यह पहल जनहित, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। “किफायती सब्जी की टोकरी” के माध्यम से जहां नागरिकों को ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.