होम / दुर्ग - भिलाई / बिहान योजना के अंतर्गत संविदा पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, 16 जून तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग - भिलाई
बिहान योजना के अंतर्गत संविदा पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, 16 जून तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग, / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र और अपात्र सूची जारी कर दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक और क्षेत्रीय समन्वयक के कुल 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण और जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद अब यह अनंतिम सूची जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थी इस प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल या दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ 16 जून 2026 तक (कार्यालयीन समय में) जिला पंचायत की एनआरएलएम शाखा में स्वयं उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक द्वारा अथवा आधिकारिक ईमेल आईडी dmmudurg@gmail.com के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.