Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

सेवा ज्योति कलश यात्रा व ’सेवा के रंग रंगोली’ के साथ विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया वर्चुअल संदेश

सेवा ज्योति कलश यात्रा व ’सेवा के रंग रंगोली’ के साथ विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया वर्चुअल संदेश

3200710202618375123007102026130730img-20261007-wa0031.webp

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। विकसित भारत 2047 के निर्माण के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता को वर्चुअली सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए ''We Will Do It''  का संदेश दिया। यह केवल संकल्प नही, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी का आव्हान है। 
 कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र कौशिक, पुरूषोत्तम देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साह,ू जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक  सांवला राम डाहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एनसीसी व स्काउट-गाइड एवं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।                     
-स्टेडियम से पटेल चौक तक निकली यात्रा
 प्रधानमंत्री के सम्बोधन के उपरांत हाथ में प्रतीकात्मक मशाल लेकर ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से प्रारंभ होकर मेनोनाइट चर्च मार्ग होते हुए यात्रा बस स्टैंड, गांधी चौक से पटेल चौक तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यो को जन-जन तक पहंुचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को दोहराने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान शहर भर में सेवा संकल्प को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
-बैडमिंटन कोर्ट में सजी ’सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम आधारित रंगोली
अभियान के अंतर्गत रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में ’सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ संकल्प की एक विशाल और भव्य रंगोली बनाई गई। इस थीम आधारित रंगोली में कला के माध्यम से देश की विकास यात्रा को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस अभिनव पहल के संचालन के लिए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) दुर्ग को नोडल विभाग बनाया गया है। आमजन के अवलोकन के लिए इस विशाल रंगोली का प्रदर्शन 08 अक्टूबर को भी बैडमिंटन कोर्ट में किया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.