होम / दुर्ग - भिलाई / केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला हेतु मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का किया शुभारंभ
दुर्ग - भिलाई
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला हेतु मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का किया शुभारंभ
दुर्ग, / प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं सांसद श्री विजय बघेल ने जिले के लिए अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन का विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी, अपर सत्र न्यायाधीश श्री दीपक खोसले, संयुक्त संचालक अभियोजन श्री बी.एस. राजपुत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, सी.जी.एम. नगर प्रशासन (बी.एस.पी.) श्री श्रीनिवास राव, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोबाईल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन एवं प्रारंभिक परीक्षण शीघ्रता से किया जा सकेगा जिससे अपराधों की विवेचना अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी। उन्होंने इसे आधुनिक अपराध अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि इससे जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि यह पहल पुलिस विभाग एवं फोरेंसिक विज्ञान के समन्वय को मजबूत करेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया में वैज्ञानिक साक्ष्यों की गुणवता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक वैन अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया अधिक त्वरित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनेगी। क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के प्रमुख डॉ. पंकज ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति लगातार जटिल होती जा रही है। ऐसे में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। मोबाईल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक जांच को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रज्ञा गजेन्द्र तथा वैज्ञानिक अधिकारी श्री शत्रुहन सिंह श्याम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के राजपत्रित अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.