होम / दुर्ग - भिलाई / 38 लाख रुपये का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से पकड़कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
दुर्ग - भिलाई
38 लाख रुपये का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से पकड़कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
दुर्ग। गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में पदस्थ एरिया सेल्स ऑफिसर द्वारा लगभग 38 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। दुर्ग पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में एरिया सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत आरोपी राजेश जायसवाल कंपनी के चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री के विक्रय से प्राप्त राशि को कंपनी खाते में जमा नहीं कर रहा था। आरोपी व्यापारियों से प्राप्त रकम का उपयोग निजी मकान निर्माण एवं अन्य निजी कार्यों में कर रहा था।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच लगभग 26 माह की अवधि में आरोपी द्वारा करीब 38 लाख रुपये का गबन किया गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई तथा आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मेमोरेंडम कथन में गबन की राशि को मकान निर्माण एवं अन्य निजी कार्यों में खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 409 एवं 420 भारतीय दंड संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा लेन-देन संबंधी दस्तावेज एवं अन्य अभिलेख जब्त किए गए हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्रधान आरक्षक जगजीत सिंह, आरक्षक हीरालाल देशमुख एवं आरक्षक यशवंत पिस्ता की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से आर्थिक लेन-देन का नियमित सत्यापन एवं निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.