होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित: सचिव पद पर रविशंकर सिंह की ऐतिहासिक जीत, अध्यक्ष बने रमेश शर्मा
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित: सचिव पद पर रविशंकर सिंह की ऐतिहासिक जीत, अध्यक्ष बने रमेश शर्मा
दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास रहा, जहां कड़े मुकाबलों के बीच कुछ उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित किए।
सबसे चर्चित परिणाम सचिव पद का रहा, जहां अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वे कुल छह बार सचिव पद पर काबिज हो चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय चौधरी को 170 से अधिक मतों से पराजित कर शानदार रिकॉर्ड कायम किया।
वहीं अध्यक्ष पद पर भी बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आष्टकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता रमेश शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष नीता जैन को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उनकी जीत को अधिवक्ता वर्ग में बदलाव की लहर के रूप में देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख पदों के परिणाम
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रशांत कुमार जोशी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला): पूजा मोगरी
सचिव: रविशंकर सिंह
सह सचिव: राकेश यदु
सह सचिव (महिला): कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला)
कोषाध्यक्ष: साकेत आर. मिश्रा (चतुर्थकोणीय मुकाबले में जीत)
ग्रंथालय सचिव: ज्ञानप्रकाश तिवारी
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: रविशंकर मानिकपुरी
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला): कु. दशोदा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जोशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और संगठन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इस चुनाव में देखने को मिले कड़े मुकाबले और नए-पुराने चेहरों के बीच टक्कर ने साफ संकेत दिया है कि अधिवक्ता संघ में इस बार परिवर्तन की लहर रही। अब सभी की नजरें नई टीम के कार्यकाल और उनके कार्यों पर टिकी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.