Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में झोंकी ताकत

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में झोंकी ताकत

8432803202615363335128032026130850whatsappimage2026-03-28at6.34.24pm.webp

कुल 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशी आजमा रहे है अपना भाग्य, 4 अप्रैल को मतदान
दुर्ग। 
जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए अब एक हफ्ते से भी कम का समय शेष रह गया है। फलस्वरुप चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया गया। जिससे चुनाव में अब प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। कुल 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। 4 अप्रैल को मतदान के लिए तिथि नियत है। लिहाजा सभी पदों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इस चुनाव में संघ के चार पूर्व अध्यक्ष नीता जैन, गिरीशचंद शर्मा, रमेश शर्मा, गुलाब सिंह पटेल एक बार फिर चुनाव मैदान में है। लगातार चार बार सचिव रहे रविशंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सह सचिव पद पर कृष्णराज चंदेल (छोटू) ने  दावेदारी की। इसके अलावा विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोकी गई है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के मधुप शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, श्रीमती संगीता सिंह, उमा भारती साहू, गिरीशचंद्र शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, कु. नीता जैन, देवेन्द्र कुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिनेश सिंह राजपुत, ब्रजेश कुमार शुक्ला, चन्द्रकांत चंदेल, नीरज सिंह राठौर, पंडित अजय मिश्रा, प्रशान्त कुमार जोशी, प्रमोद फिलीप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) कु. रेखा राय, श्रीमती पूजा मोगरी, जया कुमारी, कु. गुंजा सोनी, कु. ललिता जोशी, सचिव पद  हेमन्त कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, रविशंकर सिंह, सह सचिव कृष्णराज चंदेल, राकेश यादव, सुमीत रंजन दत्ता, राकेश यदु, सह सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) पूनम ताम्रकार, कुमारी संध्या, श्रीमती शशी यादव, कोषाध्यक्ष 1 पद साकेत आर. मिश्रा, अमित कुमार अग्ने, प्रशांत अग्रवाल, अनिल जायसवाल, ग्रंथालय सचिव 1 पद ज्ञान प्रकाश तिवारी, अजय कुमार शर्मा, ढाल सिंह देवांगन, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद गुरमीत सिंह भोगल, रविशंकर मानिकपुरी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) मोनिका सिंह, कुमारी किरण गुप्ता, कु. दशोदा प्रत्याशी है।  इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य कुल 5 पद राजकिशोर गुप्ता, अर्पणा मुखर्जी, शिवकुमार उके, जीवन लाल कोटले, राजेश कुमार (नायक), निखिल सिंह महलवार, कु. शमीम बानो रिज़वी, रंजीत कुमार मिश्रा, गौतम राम साहू, बबीता गिरि, अमर जी जैन, मुकेश कुमार पाण्डेय, रविश कुमार राजपूत, यीतेन्द्र सिंह राजपूत, केशव वर्मा, आदित्य कुमार चंद्रपक्षी, संजय कुमार विश्वकर्मा, आनन्द कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य 2 पद (महिला हेतु आरक्षित) अनामिका गुहा राय, श्रीमती बाली ठाकरे, पुष्पा मैरिसा, श्रीमती गायत्री उपाध्याय इस चुनाव में अपना किस्मत आजमा रहे है। चुनाव के लिए 4 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बार रुम क्रमांक 4 में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तत्पश्चात 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे से पदाधिकारी पद के प्रत्याशियों की मतगणना  एवं 6 अप्रैल को कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.