होम / दुर्ग - भिलाई / -वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन
दुर्ग - भिलाई
-वार्ड 50 और 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने नागरिको के साथ किया भूमिपूजन
-12.50 लाख की लागत से आरसीसी नाली-पुलिया एवं 5 लाख से बनेगा शिव मंदिर स्थित मंच, नागरिकों ने जताया आभार,
-महापौर अलका बाघमार ने वार्डवासियों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण का दिया भरोसा,
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 50 एवं 53 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,वार्ड 50 पार्षद रेखा बंजारे, वार्ड 53 पार्षद सविता साहू, रंजीता पाटिल,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, ज्ञानदास बंजारे,अमितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार द्वारा वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा-पूर्व क्षेत्र में एलआईजी 154 से 142 एवं 192 से 199 तथा बंशी विहार गली नंबर-1 में डी. बरवा के घर से चौरसिया घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त निर्माण कार्य की लागत राशि 12.50 लाख रुपये है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 53 मिनाक्षी नगर स्थित शिव मंदिर के सामने महापौर निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंच निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुरुआत के लिए महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।
महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पुलिया सहित आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.