होम / दुर्ग - भिलाई / वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन
दुर्ग - भिलाई
वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन
-नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण से नागरिकों को मिलेगी बेहतर मूलभूत सुविधाएं,
दुर्ग, नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए आज महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, पार्षद बबिता गुड्डू यादव, पार्षद गुलशन साहू, पार्षद पायल पाटिल,रंजीता पाटिल, अनूप पाटिल,उपअभियंता अपर्णा मिश्रा,मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान एवं बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों के बीच विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक 52 बोरसी क्षेत्र में नाली, पुलिया, सड़क सीमेंटीकरण एवं मुक्तिधाम जीर्णोद्धार सहित अनेक विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड में भागीरथ के घर से मदन यादव के घर तक विभिन्न स्थानों पर नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा सिद्धेश्वर शिव मंदिर से फरिस्ता कॉम्प्लेक्स, लाला जियो सेंटर होते हुए बबली कॉर्नर तक नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की गई। वहीं वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर वार्ड में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर नागरिकों को बेहतर जल निकासी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।बोरसी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार सहित अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 52 बोरसी स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही डॉ. गोमास्ता के घर से एस.डी. विश्वकर्मा के घर तक सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य तथा महावीर खेल मैदान से बिजली ऑफिस होते हुए द्वारिकापुरी की ओर नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षित इन विकास कार्यों के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शहर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध : महापौर
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जल निकासी, सड़क, पुलिया एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन एवं दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में जनआवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं तथा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं निगम अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.