होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग शहर और वैशाली नगर विधानसभा हेतु नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिला दायित्व
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग शहर और वैशाली नगर विधानसभा हेतु नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिला दायित्व
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64-दुर्ग शहर और क्रमांक 66-वैशाली नगर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। यह संशोधन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन कार्यभार सौंपे जाने के फलस्वरूप किया गया है। आदेश के अनुसार, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल के जिला कबीरधाम स्थानांतरण होने के बाद अब अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह को विधानसभा क्षेत्र 64-दुर्ग शहर का नवीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार मिलने के कारण विधानसभा क्षेत्र 66-वैशाली नगर की जिम्मेदारी अब श्री महेश सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर को सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.