Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को दो दिनों का समय शेष, प्रत्याशियों ने लगाए एड़ी चोटी का जोर

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को दो दिनों का समय शेष, प्रत्याशियों ने लगाए एड़ी चोटी का जोर

505010420261449401006363546.jpg

मतदान की तैयारी में जुटा निर्वाचन टीम, नीले व सफेद रंग की मतपत्र पर मतदाता करेंगे मतदान

Image after paragraph

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए अब मात्र दो दिनों का समय ही शेष रह गया है। लिहाजा प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिससे जिला न्यायालय पूरे चुनावी रंग में रंगा हुआ है। इस चुनाव में कुल 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान पर है। जिनके भाग्य का फैसला कुल 1702 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। 4 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच जिला न्यायालय परिसर स्थित बार क्रमांक-4 के पास मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे से पदाधिकारी पदों के प्रत्याशियों की मतगणना और 6 अप्रैल को सुबह 9बजे से कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना की जाएगी। मतगणना उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

यह चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित 1 पद), सचिव, सह-सचिव के 2 पदों में 1 पद महिला आरक्षित , कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के 2 पदों में 1 पद महिला आरक्षित के अलावा 7 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए हो रहा है। कार्यकारिणी के 7 पदों में 2 पद महिला आरक्षित किया गया है। चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला होने के आसार है। जिसके चलते प्रत्याशियों द्वारा अधिवक्ता मतदाताओं को रिझाने एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। वहीं चुनाव में कुछ मुद्दे व दावे भी काफी हावी है। इसका प्रत्याशी लाभ उठाने में भी कोई कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है। इस चुनाव में कौन विजयी होगा या किस प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ेगा, फिरहाल यह वक्त बताएगा, लेकिन अधिवक्ता संघ के चुनाव में मचे घमासान ने चुनाव के परिणाम को रोचक बना दिया है। बहरहाल, चुनाव के लिए मात्र दो दिन का समय ही शेष रहने से जिला अधिवक्ता संघ चुनाव टीम द्वारा मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए 6 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में 1 पेटी पदाधिकारी पद और 1 पेटी कार्यकारिणी सदस्य पद के मतदान के लिए रखी जाएगी। पदाधिकारी पद के मतदान के लिए नीले रंग की मतपत्र और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सफेद रंग की मतपत्र मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान के लिए मतदाताओं को जिला अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र या अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। श्री पांडेय ने बताया कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतने निर्वाचन टीम काफी गंभीर है। मतदान पूर्व सभी मतदाताओं से एक घोषणापत्र भी भरवाया जाएगा। घोषणापत्र के माध्यम से वन बार वन इलेक्शन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मतदान की तैयारियों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडेय के साथ उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ, मुरली मनोहर देवांगन, राजेश महाडिक, श्याम मिश्रा, हरेन्द्र प्रसाद शाह, असीम कुमार सिंह व टीम के अन्य सदस्य जुटे हुए है।

चुनाव में ये प्रत्याशी

आजमा रहे है अपना भाग्य

जिला अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में संघ के चार पूर्व अध्यक्ष नीता जैन, गिरीशचंद शर्मा, रमेश शर्मा, गुलाब सिंह पटेल एक बार फिर चुनाव मैदान में है। लगातार चार बार सचिव रहे रविशंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सह सचिव पद पर कृष्णराज चंदेल (छोटू) ने दावेदारी की। इसके अलावा विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोकी गई है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के मधुप शर्मा, रमेश कुमार शर्मा,कु. नीता जैन, श्रीमती संगीता सिंह, उमा भारती साहू, गिरीशचंद्र शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, देवेन्द्र कुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिनेश सिंह राजपुत, ब्रजेश कुमार शुक्ला, चन्द्रकांत चंदेल, नीरज सिंह राठौर, पंडित अजय मिश्रा, प्रशान्त कुमार जोशी, प्रमोद फिलीप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) कु. रेखा राय, श्रीमती पूजा मोगरी, जया कुमारी, कु. गुंजा सोनी, कु. ललिता जोशी, सचिव पद रविशंकर सिंह, हेमन्त कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी, सह सचिव कृष्णराज चंदेल, राकेश यादव, सुमीत रंजन दत्ता, राकेश यदु, सह सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) पूनम ताम्रकार, कुमारी संध्या, श्रीमती शशी यादव, कोषाध्यक्ष 1 पद साकेत आर. मिश्रा, अमित कुमार अग्ने, प्रशांत अग्रवाल, अनिल जायसवाल, ग्रंथालय सचिव 1 पद ज्ञान प्रकाश तिवारी, अजय कुमार शर्मा, ढाल सिंह देवांगन, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद गुरमीत सिंह भोगल, रविशंकर मानिकपुरी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1 पद (महिला हेतु आरक्षित) मोनिका सिंह, कुमारी किरण गुप्ता, कु. दशोदा प्रत्याशी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.