होम / दुर्ग - भिलाई / डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
दुर्ग - भिलाई
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
धीरज बाकलीवाल ने कहाँ- बाबा साहब सामाजिक न्याय के योद्धा
दुर्ग। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें दुर्ग शहर के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यह रैली दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
रैली में बड़ी संख्या में लोग वाहन एवं पैदल शामिल हुए। जगह-जगह “जय भीम” और “संविधान अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शहीद चौक के पास जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद चौक में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के साथ-साथ युवा नेता अभिषेक बोरकर एवं उनकी टीम द्वारा भी रैली में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सबसे बड़े योद्धा थे। उन्होंने देश के हर वर्ग को सम्मान और अवसर दिलाने का कार्य किया। आज उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, शिक्षा और समान अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव बाबा साहब के संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
रैली एवं स्वागत कार्यक्रम में दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल , पूर्व विधायक अरुण वोरा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले , आर एन वर्मा,अभिषेक बोरकर , निकिता मिलिंद, राजकुमार नारायणी, मनीषा सोनी , रत्ना नारमदेव, अनूप वर्मा , अयूब ख़ान,गौरव उमरे, संदीप वोरा, आदित्य नारंग, त्रिशरण डोंगरे, चिराग शर्मा, विमल यादव, दीपक जैन, कृष्णा देवांगन, आयुष शर्मा, विकास सपेकर, रवि पांडे, पृथ्वी चंद्राकर, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.