Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय अनियमितताओं पर कांग्रेस ने मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय अनियमितताओं पर कांग्रेस ने मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

8851707202617261459116072026110917whatsappimage2026-07-16at4.36.32pm.webp

दुर्ग में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में भाजपा-आरएसएस से मांगा जवाब
दुर्ग। 
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर एवं भिलाई नगर द्वारा आज संयुक्त रूप से राजीव भवन दुर्ग में प्रेस वार्ता आयोजित कर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले में केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस से जवाब मांगा गया। प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रेस वार्ता प्रभारी पूर्व अध्यक्ष खनिज निगम गिरीश देवांगन ने मुख्य रूप से संबोधित किया।
 गिरीश देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और संस्कृति के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम के नाम पर देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर निर्माण के लिए उदारतापूर्वक दान दिया था। लेकिन अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे न केवल आर्थिक अनियमितताओं की ओर संकेत करते हैं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी आहत करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यदि ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ, ट्रस्ट के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां केंद्र सरकार की जानकारी और सहमति से हुईं, तो आखिर इस पूरे मामले की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम की आस्था का सम्मान करती है और इसी कारण इस पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं न्यायिक जांच की मांग कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के नाम पर जुटाई गई जनता की श्रद्धा और दानराशि की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, चढ़ावे में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों पर बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन यहां भाजपा और आरएसएस से जुड़े बड़े आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मांग कर रही है कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन कर उसमें प्रतिष्ठित नागरिकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों एवं स्वतंत्र सदस्यों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं।
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा को इस पूरे मामले पर देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सब कुछ पारदर्शी था तो इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर आरोपों के बाद भी शीर्ष स्तर पर जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई?
अंत में भिलाई नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त समस्त दान, चढ़ावा, भूमि खरीद, निर्माण कार्यों एवं अन्य व्ययों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि देश की जनता के सामने सत्य सामने आ सके। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह विषय राजनीति से ऊपर उठकर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करता है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर जुटाए गए जनधन की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार एवं ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी इस विषय को जनता के बीच लेकर जाएगी और जब तक निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान पूर्व महापौर आर एन वर्मा, संजय कोहले, पूर्व  सभापति राजेश यादव, रायसिंह ढिकोला, नासिर खोखर, अजय शर्मा, सुनीत घोष, हिमांशु शर्मा, प्रवीण डे, भूपेंद्र यादव, रविंदर सिंह, अभिषेक जांगड़े, जयप्रकाश साहू, मोहम्मद रफीक, लालचंद वर्मा, नरसिंह नारवा, शोएब मोहम्मद खान, सुशील भारद्वाज, सौरभ ताम्रकर, अली असगर, दुष्यंत देवांगन, बृजमोहन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.