Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया आरटीओ कार्यालय का घेराव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया आरटीओ कार्यालय का घेराव

751110620261230291007810337.jpg

ई चालान और लाइसेंस* *अन्य फीसों में जनता का हो रहा आर्थिक शोषण - धीरज बाकलीवाल

बड़े वाहनों के ट्रांसफर शुल्क को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। कार के ट्रांसफर शुल्क को ₹600 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है। लगातार ई चालान के नाम से जनता परेशान हो रही है । 

इन सभी परेशानियों को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया वह विज्ञापन देकर समस्याओं की निराकरण की मांग की है । प्रदर्शन के के दौरान सैकड़ो कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जमकर नारेबाजी की करीब एक घंटा जमीन में बैठकर जमकर नारेबाजी करते रहे उसके बाद परिवहन अधिकारी के आने के बाद उनको ज्ञापन सौंपा गया । 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इन बढ़ी हुई दरों के कारण आम नागरिकों, मध्यम वर्गीय परिवारों, मजदूरों, किसानों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन तथा अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के नाम पर भी आम जनता से अत्यधिक राशि लिए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे लोगों में विभाग के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। दुर्ग शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार की जा रही दंडात्मक कार्यवाही, अत्यधिक राशि के ई-चालान तथा परिवहन संबंधी सेवाओं की बढ़ी हुई शुल्क दरों को लेकर आम नागरिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को जारी ई-चालानों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन हस्तांतरण (Transfer) एवं अन्य परिवहन सेवाओं की बढ़ी हुई शुल्क दरों ने आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

वर्तमान में विभिन्न परिवहन सेवाओं के शुल्क में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उदाहरण स्वरूप-

मोटरसाइकिल के नए रजिस्ट्रेशन का शुल्क ₹150 से बढ़ाकर ₹200 कर दिया गया है।

कार के नए रजिस्ट्रेशन का शुल्क ₹500 तक कर दिया गया है।

पुरानी मोटरसाइकिल के वेरिफिकेशन/मार्किंग शुल्क को ₹100 से बढ़ाकर ₹300 कर दिया गया है।

पुरानी कार के मार्किंग शुल्क को ₹500 कर दिया गया है।

ट्रक के मार्किंग शुल्क के नाम पर ₹1000 तक लिए जा रहे हैं।

पुरानी मोटरसाइकिल के ट्रांसफर शुल्क को ₹400 से बढ़ाकर ₹

  उपरोक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा हेतु उनके साथ खड़ी होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

     आज के प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायसिंह ढिकोला,प्रवक्ता नासिर खोखर,सुशील भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल,आनंद कपूर ताम्रकार,गुरदीप सिंह भाटिया,दुष्यंत देवांगन,गौरव उमरे,संजय बत्रा,राजकुमार नारायणी,देव सिन्हा,अनीस रजा,इशाक अली, कल्याण सिंह ठाकुर,दीपक सिन्हा,मनोज सिन्हा,पूर्व पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज,रत्ना नरमदेव,अनिल राव,खुर्शीद अहमद,ईश्वर साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिशिर कसार,अब्दुल वहीद चौहान,चंद्रभान गभने,अली असगर,चिराग शर्मा,नवाब खान,प्रकाश सिवणकर,अंश चतुर्वेदी,आयुष शर्मा,मोहित वालदे, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.