होम / दुर्ग - भिलाई / महापौर अलका बाघमार ने 404 करोड़ की राशि,राज्य व केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा,नगरीय विकास को मिलेगी नई दिशा
दुर्ग - भिलाई
महापौर अलका बाघमार ने 404 करोड़ की राशि,राज्य व केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा,नगरीय विकास को मिलेगी नई दिशा
15वें वित्त आयोग की राशि से दुर्ग सहित नगरीय निकायों में विकास को मिलेगी गति
मिशन मोड में काम कर विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, दो किस्तों में मिली बड़ी राशि
दुर्ग/ / छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंतिम 48 घंटों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने मिशन मोड में कार्य करते हुए राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत कुल 404.66 करोड़ रुपये की बड़ी राशि प्राप्त की है, जिससे दुर्ग शहर सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 30 मार्च 2026 को भारत सरकार से पहली किश्त के रूप में 202.33 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए यह राशि तत्काल सभी नगरीय निकायों को अंतरित कर दी।
साथ ही अगली किश्त की पात्रता के लिए आवश्यक ‘ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट’ (GTC) तैयार कर समय सीमा के भीतर केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया, जिससे दूसरी किश्त की पात्रता सुनिश्चित हो सकी।
विभाग की त्वरित कार्यप्रणाली और केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय के साथ बेहतर समन्वय का ही परिणाम रहा कि कुछ ही घंटों में 202.33 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भी स्वीकृत होकर प्राप्त हो गई। इस प्रकार कुल 404.66 करोड़ रुपये की राशि राज्य को उपलब्ध हो सकी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव के सतत मॉनिटरिंग और केंद्र सरकार से उत्कृष्ट समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया है।
महापौर ने कहा कि इस बड़ी राशि के प्राप्त होने से दुर्ग शहर सहित प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।
महापौर अलका बाघमार ने राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सहयोग प्रदेश के नगरीय विकास को नई दिशा देगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।जन संपर्क /राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.