होम / दुर्ग - भिलाई / श्याम नारायण के लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित हुआ आयुष्मान कार्ड
दुर्ग - भिलाई
श्याम नारायण के लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित हुआ आयुष्मान कार्ड
*सफलता की कहानी*
सुशासन तिहार बना जीवन की सुरक्षा का आधार
श्याम नारायण के लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित हुआ आयुष्मान कार्ड
दुर्ग, / जिले में विगत 1 मई से ’सुशासन तिहार’ का गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए लगातार जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 मई को रिसाली नगर निगम क्षेत्र के मरोदा स्टेशन स्थित दुर्गा मंच के पास आयोजित शिविर कई परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया, जहाँ आर्थिक रूप से चिंतित स्थानीय निवासी श्री श्याम नारायण दत्ता के चेहरे पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड तैयार कर दिया गया। दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं आईजी दुर्ग संभाग श्री अशोक शांडिल्य के हाथों से ₹5 लाख तक की निःशुल्क उपचार सुविधा वाला यह सुरक्षा कवच प्राप्त करने के बाद श्री दत्ता बेहद भावुक हो उठे और उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी के समय इलाज का भारी-भरकम खर्च सबसे बड़ी चिंता होता है, लेकिन अब यह कार्ड उनके लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित होगा, जिससे भविष्य में बेहतर उपचार आसानी से संभव हो सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से शासकीय योजनाएं सीधे अंतिम छोर के नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचकर उनके जीवन में सुरक्षा, विश्वास और राहत का नया संचार कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.