होम / दुर्ग - भिलाई / कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
दुर्ग - भिलाई
कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
दुर्ग,/ नगर पालिक निगम/ राज्य शासन के स्थानीय शासन विभाग के परिपत्र क्रमांक 906/69/मं./18-3/90 दिनांक 18 मई 1990 के प्रावधानों के अनुसार कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार, 29 जून 2026 को नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह,मांस विक्रय की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उक्त दिवस पर किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय की अनुमति नहीं होगी।
सभी संबंधित संचालकों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
नगर निगम ने बताया कि आदेश के पालन की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी। यदि कोई संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए पशु वध या मांस विक्रय करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.